पहला दिव्यांग विश्वविद्यालय अगले सत्र से शुरू करने का प्रयास-चतुर्वेदी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 11 जून 2018, 2:23 PM (IST)

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां दिव्यांग विश्वविद्यालय की घोषणा की गई है, जिसे आगामी शिक्षा सत्र से शुरू करने का प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जामडोली में अस्थाई तौर पर उपलब्ध भवनों में शुरू करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग विश्वविद्यालय के नियम लगभग तैयार हो चुके हैं, जिसे केबिनेट से अनुमोदन कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे