अजीत और कमलराज ने एशियन जूनियर एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 11 जून 2018, 12:23 PM (IST)

गीफू (जापान)। भारत के अजीत कुमार और कमलराज कनगाराज ने यहां जारी एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की क्रमश: 5000 मीटर दौड़ एवं तिहरी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत कुल 17 पदकों के साथ प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा। अजीत ने व्यक्तिगत रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 14:15.24 मिनट का समय निकाला और जापान के रेन ताजावा (14 मिनट 17.26 सेकेंड) एवं ईरान के सैयद आमिर जमानपोर (14 मिनट 25.25 सेकेंड) को पीछे छोडक़र स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

दूसरी ओर, कमलराज ने 15.75 मीटर की कूद लगाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। रजत पदक दक्षिण कोरिया के यू गयूमिन (15.56 मीटर) और कांस्य पदक जापान के सयुनसूके इजूमिया (15.47 मीटर) के नाम रहा। इन दोनों के अलावा, भारतीय महिला टीम ने 4 गुना 400 मीटर में रजत पदक जीता जबकि जिसना मैथ्यू ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक पर कब्जा किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत तौर यह उनका दूसरा पदक है जबकि उन्होंने कुल तीन पदक अपने नाम किए हैं। जिसना मैथ्यू, सुभा वेंकेटशन, निधि योगेंद्र सिंह और रचना ने 4 गुना 400 मीटर स्पर्धा में कुल 3 मिनट 41.11 सेकेंड का समय निकाला। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल पांच स्वर्ण, दो रजत और 10 कांस्य पदक अपने नाम किए। 42 पदक के साथ जापान पहले व 23 पदक के साथ चीन दूसरे स्थान पर रहा।

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी