कांग्रेस नेता दिनेश यादव ने राहुल गांधी को बताई राजस्थान के किसानों की पीड़ा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 10 जून 2018, 8:12 PM (IST)

बारां। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश सचिव दिनेश यादव ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके निवास 12 तुगलक रोड पर मुलाकात कर राजस्थान में किसानों की हो रही दुर्दशा व प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

राहुल से चर्चा में यादव ने बताया कि सरकार की नाकामी से किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिला। फलस्वरूप प्रदेश में 18 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। जिनमें से 6 बारां जिला व हाड़ौती क्षेत्र के हैं। लहसुन व अन्य फसलों का लागत से कम भाव मंडी में मिला है। वहीं समर्थन मूल्य पर खरीद में सरकार की लापरवाही रही है। अगले पांच साल तक किसानों की अर्थव्यवस्था में सुधार मुश्किल है। यादव ने राहुल गांधी को बताया कि प्रदेश के राजनीतिक हालात कांग्रेस के पक्ष में हैं, लेकिन निचले स्तर तक पहुंच चुकी गुटबाजी पर संतुलन साधना होगा। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर परिणाम लाने में सक्षम है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे