महाराष्ट्र में बारिश बनी लोगों के लिए आफत, देखें तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 10 जून 2018, 1:25 PM (IST)

मुंबई। महाराष्ट्र में बारिश लोगों के लिए आफत बन कर आई है। मुंबई, ठाणे-कोंकण के इलाकों, अहमदनगर, परभणी इलाकों में भारी बारिश हुई है। इस बारिश ने 4 लोगों की जान ले ली है। मौसन विभाग का अब भी कहना है कि आज और कल भारी बारिश होगी। इससे पहले मौसम विभाग ने 9 से 11 जून तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी थी। भारी बारिश की आशंका के बीच बीएमसी ने तमाम एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दे रखा है।

महाराष्ट्र के लातूर में एक बुजुर्ग की पानी के बहाव में बह जाने से मौत हो गई है, ठाणे जिले में भी दो लोगों की मौत हो गई है। ठाणे में शनिवार सुबह बिजली गिरने से एक मछुआरे की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं ठाणे में ही तेज बारिश और गड्ढों के कारण एक स्कूटी में पीछे बैठी महिला गिर गई और ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। शनिवार को मुम्बई में भी भारी बारिश हुई जिसके चलते ट्रेनों पर भी असर पड़ा।

ये भी पढ़ें - जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी

मुंबई के दहिसर इलाके में 14 साल की लडक़ी दृष्टि मुंगरा की मौत हो गई। दृष्टि मुंगरा ट्यूशन से लौटते वक्त तेज हवाओं और बारिश की चपेट में आ गई। बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए दृष्टि नारियल के एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई।

ये भी पढ़ें - हजारों साल और एक करोड़ साल पहले के मानसून तंत्र पर जारी है रिसर्च, जाने यहां

लेकिन पेड़ बारिश के कारण दृष्टि पर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर दृष्टि को मृत घोषित कर दिया गया। बारिश की वजह पेड़ गिरने से मुंबई में ये दूसरी मौत हुई है। इसके पहले भी 91 साल कि महिला कि पेड गिरने से मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें - यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख

मौसम विभाग ने 9 से 11 जून तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसी तरह बरसात होती रही तो मुंबई की लाइफलाइन माने जानेवाली मुंबई लोकल की सेवा पर इसका असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...

ऐसी बारिश की वजह मुंबईकर्स को साल 2005 की याद आ रही है जिससे वो डरे हुए हैं। आपको बता दें कि साल 2005 में बारिश का ये आलम था कि अपनी तेज रफ्तार के लिए जानी जाने वाली मुंबई बिल्कल ठहर सी गई थी।

ये भी पढ़ें - क्राइम पेट्रोल देख कर बनाया प्लान फिर ढाई साल के मासूम को चाची ने ही मार डाला

पूर्वानुमान के मुताबिक मुंबई सहित कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।
महाराष्ट्र में बारिश ने तबाही मचाई तो पुणे के रणमाला गांव में एक तबाही का चक्रवात नजर आया।

ये भी पढ़ें - माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक....

आमतौर पर भारत में समुद्र के रास्ते साइक्लोन यानी चक्रवाती तूफान आते हैं लेकिन पुणे में डेढ़ से दो मिनट तक इस तरह का चक्रवात जमीन पर बना नजर आया। सेंटर फॉर सिटिजन साइंस की टीम ने इसकी पड़ताल की तो इसे सही पाया।

ये भी पढ़ें - वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!

9 जून को आए इस चक्रवात ने करीब एक किलोमीटर के दायरे में तबाही मचाई। कई कच्चे घरों की छत इस चक्रवात में उड़ गई। चक्रवात के बाद तेज बारिश भी हुई।

ये भी पढ़ें - ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे

बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि दोपहर तक दक्षिण मुंबई में 33.10 मिलीमीटर और उपनगरीय इलाकों में 33.80 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई। अधिकतर जगहों पर लगातार बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें - यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा

मध्य मुंबई के दादर पूर्व, परेल, सायन, किंग्स सर्किल और आसपास के इलाकों में पानी जमा होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और जाम से बचने के लिए मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - मिसाइलमैन डॉ. कलाम के 10 अनसुने किस्से

ये भी पढ़ें - राजस्थान के इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!