मुंबई के बाद अब लंदन में घूमते हुए तैमूर की ये क्यूट फोटो हुई वायरल...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 09 जून 2018, 6:07 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के छोटे स्टार यानि तैमूर की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। इनकी एक फोटो पर लाखों लाइक देखने को मिल जाते है। जब भी तैमूर की कोई भी तस्वीर वायरल होती है,उसे उनके फैंस देखने के लिए बेताब से हो जाते है।

वहीं अब तक तैमूर की फोटो मुंबई में घुमते फिरते वायरल हो रही थी,लेकिन आपकों बता दें इन दिनों तैमूर लंदन में अपनी छुट्टियों का मजा लेते स्पॉट हुए है। तैमूर के साथ उनके मम्मी पापा यानि सैफ और करीना भी मौजदूद है। तैमूर की ये तस्वीर करीना कपूर के फैन क्लब ने ट्विटर पर शेयर की है। जहां तीनों की क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

करीना जींस और टॉप में हैं, वहीं सैफ ने जींस और शर्ट के साथ वेस्टकोट पहना है। हाल ही में करीना को सोनम कपूर आहूजा, रिया कपूर और अर्जुन कपूर के साथ रेस्टोरेंट में देखा गया था। अर्जुन 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं।
वहीं सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। करीना की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज होगी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये भी पढ़ें - हसीन तो बहुत हैं लेकिन हेलन जैसा कोई नहीं..

ये भी पढ़ें - बचपन में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा स्टार्स