इस मामले में अजय देवगन को खुद से बेहतर मानती हैं काजोल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 09 जून 2018, 4:32 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री काजोल का कहना है कि उनके पति अजय देवगन बच्चों को दुलार करने में उनसे बेहतर हैं। काजोल ने शुक्रवार को मुंबई में फिल्म ‘इन्क्रेडिबल्स 2’ के हिंदी वर्जन के ट्रेलर लॉन्च के बाद संवाददाताओं को यह बताया।

आमतौर पर फिल्मों और घरबार के बीच व्यस्त रहनी वाली काजोल से जब यह पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बच्चों को लाड-प्यार करने में अजय मुझसे बेहतर हैं।’’

काजोल कहती हैं, ‘‘मैं बच्चों को दुलार करती हूं लेकिन उसकी एक सीमा है। मैं नियमों और नियमित चीजों को लेकर बहुत सचेत रहती हूं लेकिन अजय ऐसे नहीं हैं।’’

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - तो यह कारण था जिसकी वजह से टूट गई थी करिश्मा की अभिषेक से शादी

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी