पान में नशीले पदार्थ खिलाकर महिला इंजीनियर के साथ दुष्कर्म का आरोप

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 08 जून 2018, 7:03 PM (IST)

हैदराबाद। पान के दुकानों की एक प्रसिद्ध श्रंखला के मालिक को एक महिला इंजीनियर के साथ दुष्कर्म के आरोप में यहां शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला को मीठे पान में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कचीगुड़ा पुलिस थाने में महिला ने 33 वर्षीय उपेंद्र वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को फंसाने में आरोपी की मदद करने वाले तीन अन्य लोगों और कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा कर उसे धोखा दिया है। शहर में पान दुकानों की एक नामी श्रृंखला चलाने वाले उपेंद्र ने कथित रूप से उसकी अतरंग तस्वीरें और वीडियो उतारे और उन्हें यूट्यूब पर पोस्ट करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह चार साल पहले फेसबुक के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी और उसके बाद दोनों दोस्त बन गए और बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे पान में नशीले पदार्थ खिलाकर एक रात उसके साथ दुष्कर्म किया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने इससे इंकार कर दिया और उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। पुलिस उपेंद्र और उसके दोस्तों द्वारा अन्य महिलाओं को फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करने की भी जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - पीएम मोदी के भाई का फर्जी सेक्रेटरी अरेस्ट, केंद्र के अफसरों पर जमाता था रौब