फिल्म : काला
निर्माता : धनुष
निर्देशक : पीए रंजीत
कलाकार : रजनीकांत, हुमा कुरैशी, इश्वरी राव, नाना पाटेकर
दक्षिण
के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। उनका
इंतजार अब खत्म हो चुका है। पिछले काफी समस से फिल्म पर चल रहे विवाद के
बाद वर्ल्डवाइड फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। रजनीकांत की फिल्म को पहले
कर्नाटक में बैन कर दिया गया था, लेकिन रजनीकांत की अपील के बाद बैन हटा
दिया गया। चेन्नई में फिल्म का पहला शो सुबह 4 बजे से शुरू हुआ। और फिल्म
देखने के लिए फैंस चार बजे से पहले से ही लाइनों में खड़े थे। फिल्म के
रिव्यू काफी अच्छी आ रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ बिल्कुल वैसा ही है,
जैसा लोग सोच रहे हैं। रजनीकांत के एक्शन में आने के बाद हर जगह तबाही ही
तबाही नजर आती है। बारिश में हो रही लड़ाई और नाना पाटेकर के साथ टकराव
वाले सीन पर थिएटर तालियों से गूंज उठता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कहानी :- फिल्म
की कहानी मुंबई के धारावी इलाके से शुरू होती है जहां का राजा काला करिकालन
(रजनीकांत) अपने परिवार के साथ रहता है। काला की साउथ के एक गांव से मुंबई
के धारावी इलाके तक पहुंचने की सफर को फिल्म के दौरान दर्शाया जाता है। अब
वो धारावी का राजा है, लोग उसकी बातें सुनते हैं, चुनाव होने पर उसको वोट
भी देते हैं। काला बच्चों के साथ क्रिकेट और फुटबॉल भी खेलता है।
हालांकि
वो गरीबों और बेसहारा लोगों के बीच काफी पॉपुलर है और उनकी मदद करता है।
काला की दुनिया अलग है। यहां अपनी मर्जी से आ तो सकते हैं लेकिन वापस काला
की मर्जी से ही जा सकते हैं। इसी बीच फिल्म में ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट एंड
सिंगल मदर जरीना (हुमा कुरैशी) की एंट्री होती है। खास बात ये है कि काला
और जरीना की रोमांटिक हिस्ट्री है और दोनों अभी भी एक-दूसरे से प्यार करते
हैं। काला माफिया और लोकल पॉलिटीशियन हरिदेव अभयंकर (नाना पाटेकर) से हक के
लिए लड़ाई करता है।
फिल्म के बारे में बताया कि, काला एक धमाकेदार फिल्म है। रजनीकांत और नाना पाटेकर ने फिल्म में कमाल का काम किया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो मूवी में मुंबई के धारावी बस्ती पर आधारित है। इसमें रजनीकांत काला नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं। बस्ती के लोग उसे मान-सम्मान देते रहे हैं। वहीं, नाना पाटेकर धारावी की जमीन चाहते हैं। दोनों के बीच भिड़त भी दिखाई जाती है। रजनीकांत फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।