वरिष्ठ नेता शीशराम ओला ने स्थापित किए राष्ट्रीय स्तर पर विकास के नए कीर्तिमान : पायलट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 07 जून 2018, 10:30 PM (IST)

झुंझुनूं/जयपुर। झुंझुनूं जिले का देश की राजनीति में बहुत महत्व रहा है। यहां शीशराम ओला जैसे वरिष्ठ नेता रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए और इसलिए उन्हें आज भी जनता याद करती है। आश्चर्य की बात है कि भाजपा ने यहां के किसी नेता को इस काबिल नहीं समझा कि वह कोई मंत्री पद पर बैठकर जनता की सेवा और इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सके।
यह बात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को झुंझुनूं जिले की विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं एवं सूरजगढ़ में आयोजित मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रमों में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विगत साढ़े चार वर्षों तक जो जनता का शोषण किया है, उसी का परिणाम है कि जनता का विश्वास भाजपा से उठ चुका है और इस बात का एहसास खुद भाजपा के नेताओं को भी है। भाजपा के राज में युवा बेरोजगार हैं और यदि कोई अपने हक के लिए आवाज उठा ले तो उन पर बल का प्रयोग किया जाता है, इस तानाशाही से जनता त्रस्त है, जहां जनता की वेदना सुनने वाला कोई नहीं है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पायलट ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता में मुख्य रूप से जनता की सेवा करना है। पिछले साढ़े चार वर्षों में एक मजबूत विपक्ष के रूप में कांग्रेस ने जनता की दुख की घड़ी में उनकी आवाज बनकर संघर्ष किया है। आज जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है और यह जो मजबूती आज कांग्रेस को मिली है और जनता का विश्वास जीतने में हम फिर से कामयाब हुए है, इसका श्रेय उन सभी कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस के झण्डे को कभी झुकने नहीं दिया।


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

उन्होंने कहा कि जनता अपना मन बना चुकी है कि उन्हें इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है, जल्द ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिस चुनौती का सामना हमें मिलजुलकर करना है।


ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...

कार्यक्रमों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें - माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक....