अभिनेता अंगद बेदी ने दिलजीत दोसांझ को बताया ऐसा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 07 जून 2018, 5:15 PM (IST)

नई दिल्ली। अभिनेता अगंद बेदी ने कहा कि पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोसांझ उनके लिए भाई की तरह हैं। अगंद और दिलजीत एक साथ आगामी फिल्म ‘सूरमा’ में नजर आएंगे।

अगंद ने मुंबई से फोन पर बताया, ‘‘दिलजीत दोसांज मेरे भाई की तरह हैं। हम लगभग हर रोज संपर्क में रहते हैं... हमारी कई चीजों पर पसंद मिलती है। मैं उनके संगीत का बड़ा प्रशंसक हूं। वह विदेश में एक बड़े स्टार हैं। हम एक ही भाषा बोलते हैं। वह लुधियाना से हैं और मेरी जड़े अमृतसर से हैं। हम एक दूसरे की देखभाल करते हैं।’’

‘सूरमा’ खेल पर आधारित बायोपिक है। दिलजीत इसमें एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की भूमिका निभा रहे हैं औप वहीं अगंद पूर्व हॉकी खिलाड़ी व मेंटर बिक्रमजीत सिंह के किरदार में नजर आएंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस फिल्म में तापसी पन्नू भी नजर आएंगी जिसके निर्देशक शाद अली हैं।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - ममता ने प्यार की खातिर कबूला था इस्लाम,फोटोशूट, ड्रग्स, जोगन...विवादों से रहा खास नाता