गिर : भूखी एशियाई शेरनी को मुर्गी दिखाकर किया परेशान, विडियो में देखें

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 07 जून 2018, 3:11 PM (IST)

राजकोट। गुजरात की शान कहे जाने वाले एशियाई शेर का गैरकानूनी रूप से लायन शो के नाम पर उत्पीडऩ करने वाला एक विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में दिख रहा है कि कैसे दो लोग जिनमें से एक के हाथ में मुर्गा है, खुद से कुछ फीट दूर खड़ी एक शेरनी को लालच देकर परेशान कर रहे हैं। ये दोनों शख्स फार्म में पार्टी कर रहे थे, इस दौरान एक ग्रामीण महिला इनके लिए खाना बना रही थी, जो उन्हें ऐसा करने से रोकती है।


विडियो में दिख रहा है कि एक शख्स शेरनी को परेशान करने के लिए लगातार उसके आगे बार-बार मुर्गे को दिखाता है और फिर उसे पीछे करके छिपा लेता है। शेरनी मुर्गे को देखते ही लपकती है लेकिन फिर उसके वापस जाने पर असहाय सी दोनों शख्स को देखने लगती है। शेरनी उन दोनों पर हमला नहीं करती है।


दहाडऩे के लिए किया मजबूर
इस बीच एक दोस्त पर उसे दहाडऩे के लिए मजबूर करने को कहता है। फिर जैसे ही शेरनी पास आती है, तो दूसरा शख्स अपने दोस्त से कहता है कि यह तो रोज का काम बन चुका है और इससे उन्हें डर नहीं लगता है। दोनों यह भी कहते दिखते हैं कि यह मुर्गी आज के दिन इस शेरनी का तीसरा शिकार है। फिर कहते हैं कि कैसे मुर्गी को देखकर इसकी लार टपक रही है और फिर जोर से हंसते हैं।


लॉयन शो के आरोप में 7 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
तभी खाना पका रही महिला दोनों को शेरनी के हमलावर होने की चेतावनी भी देती है। फिर आखिर में शख्स मुर्गे को शेरनी के आगे फेंक देता है और शेरनी उस पर झपट्टा मारकर जंगल के पीछे चली जाती है। पिछले महीने गैरकानूनी रूप से गुजरात के गिरगढडा में लायन शो करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनके पास से एशियाई शेरों को इसी तरह लालच देकर परेशान करने वाले कई विडियो पुलिस को प्राप्त हुए हैं।


शेरों के बेहद करीब आने पर भी डरते नहीं हैं लोग
वनों के मुख्य संरक्षक डीटी वसावड ने कहा, यह विडियो और इसी तरह के कई और विडियो गिरगढडा में गैरकानूनी रूप से लायन शो करने वाले गिरफ्तार 7 आरोपियों के पास से बरामद हुआ है।

इन विडियो में प्रलोभन देने वालों पर हमला न करके शेरों का परेशान होना और उनके बेहद करीब आना दिखाता है कि यह उनके लिए रोज का काम बन चुका है। शेर इसी तरह से भोजन पाने के आदी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे