नेहा कक्कड़ के जन्मदिन को कुछ इस तरह हिमांश ने बनाया खास...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 जून 2018, 4:55 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर और सेंसेशनल सिंगर नेहा कक्कड़ 30 साल की हो चुकी हैं। नेहा का जन्म 6 जून, 1988 को ऋषिकेश में हुआ था। महज 11 साल की उम्र में 'इंडियन आइडल सीजन 2' का हिस्सा बन उन्होंने पॉपुलैरिटी हासिल की. धतिंग नाच (फटा पोस्टर निकला हीरो), सनी सनी (यारियां), लंदन ठुमकदा (क्वीन), काला चश्मा (बार बार देखो) समेत बॉलीवुड के कई आइटम सॉन्ग को आवाज देकर नेहा दर्शकों की फेवरेट बनीं।


वहीं नेहा के बर्थडे को उनके बॉयफ्रेंड हिमांश ने खास बना दिया।हिमांश ने नेहा को रात 12 बजे सरप्राइज दिया। आधी रात जैसे ही नेहा घर आईं, वैसे ही हिमांश ने उन्हें सरप्राइज देखकर चौंकाया। इससे खुश होकर नेहा उन्हें गले लगा लेती हैं और हिमांश बड़े प्यार से उनके माथे को चूमकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं।आईये उनके बर्थडे पर हम आपको उनकी और खास बातें बताते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

गायिकी के अलावा नेहा को डांसिंग और मॉडलिंग में भी काफी दिलचस्पी है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी डांसिंग वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

सिंगिंग के अलावा अगर नेहा अपना करियर किसी और फील्ड में बनाती तो वह डांसिंग या मॉडलिंग होता।

नेहा हमेशा से एक टैलेंटेड स्टूडेंट रही हैं उन्होंने 4 साल की उम्र से ही धार्मिक भजन गाने शुरू कर दिये थे।

ये भी पढ़ें - See Pics:इस फेमस स्टार के जुड़वा बच्चें हैं ये दोनों, क्या आपने पहचाना

बता दें, नेहा को गाने में अपना करियर बनाने के लिए उनकी बड़ी बहन ने प्रेरित किया था। नेहा ने साल 2006 में अपना सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से आज तक नेहा ने कई हिट गाने में अपनी सुरीली आवाज दी है।

नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड की सबसे फेमस सिंगर की लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में रिलीज हुआ नेहा का गाना ‘ओ हमसफर’ ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया था। इस गाने में नेहा और हिमांशु की कैमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

ये भी पढ़ें - B.Spl: एक दो नहीं इन सात अभिनेत्रियों के साथ था अक्षय कुमार का अफेयर