पर्यावरण संरक्षण के लिए 1 घंटे धूप में तपते रहे बच्चे, जानें क्यों?

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 जून 2018, 1:58 PM (IST)

करौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण, जन चेतना, जागृति एवं प्लास्टिक प्रदूषण विषय पर रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला परिषद एसीईओ मुकेश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पूर्व रैली के दौरान अधिकारियों की भारी लापरवाही देखने को मिली। इसके चलते रैली तय समय से 1 घंटे की देरी से रवाना हुई। इस दौरान छात्र धूप में तपते देखे गए। रैली के शुभारंभ स्थल नागड़खाने दरवाजे पर छात्रों को पीने के पानी की भी नहीं की गई। साथ अन्य विभागों की भी रैली के प्रति बेरुखी देखी गई।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बता दें कि जनजागरूकता रैली का आयोजन शहर के नगाड़खाना दरवाजे से जिला कलेक्ट्रेट तक किया गया। इस दौरान रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में स्काउट गाइड और विद्यालयों के छात्र जागरूकता के नारे लगाते चल रहे थे।


ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

रैली में गिनी चुनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं। इसके साथ ही स्काउट गाइड, स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व चिकित्सा विभाग और शिक्षकों ने भाग लिया।


ये भी पढ़ें - यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह