प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए जागरूकता की जरूरत-कल्याण सिंह

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 04 जून 2018, 5:34 PM (IST)

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना होगा।
राज्यपाल सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी को मिल-जुल कर प्रयास करने होंगे। सिंह ने कहा कि पर्यावरण से जुड़कर पर्यावरण दिवस मनाएं। इस दिवस की सार्थकता को हम सभी महसूस करें। राज्यपाल ने साल के प्रत्येक दिन को विश्व पर्यावरण दिवस की तरह मनाये जाने की आवश्यकता जताई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे