करौली। सेना भर्ती रैली जिला मुख्यालय पर आयोजित करने की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार को एक बार फिर रैली निकाल अपना विरोध जाहिर किया। सेना भर्ती करौली मे आयोजित करने की मांग को लेकर छात्रों ने गेस्ट हाउस से कलेक्ट्री तक रैली निकाली जिसमे सेकड़ो की संख्या मे छात्र मौजूद रहे।
रैली के जिला कलेक्ट्रेट पर पहुचने के बाद सभा आयोजित की गई।और जमकर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए साथ ही जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया और जिला मुख्यालय पर सेना भर्ती रैली आयोजित करने की मांग की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
छात्र नेता भल्लू सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सेना भर्ती रैली का
आयोजन हुए लगभग 5 साल से अधिक हो चुके हैं। जिसके कारण जिले के छात्र सेना
भर्ती रैली में भाग नहीं ले पा रहे। करौली जिले कि सेना भर्ती रैली भरतपुर
में आयोजित होती है। जिसमे जिले के अभ्यर्थियों के साथ दोहरे दर्जे का
व्यवहार होता है। साथ ही अभ्यर्थियों को आवागमन और रहन-सहन की परेशानियों
का भी सामना करना पड़ता है।
छात्रों का कहना है कि अतिरिक्त जिला
कलेक्टर की ओर से उन्हें सात दिन का समय दिया गया है।लेकिन इस दौरान मांग
पूरी नही होती है तो उनकी ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!