आप हैरान हो जाएंगे की तैमूर के स्कूल की फीस हैं ये..

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 04 जून 2018, 12:07 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के लाडला यानि तैमूर अली खान महज 15 महीने के हैं। मगर उनकी पॉपुलैरिटी इंडस्ट्री के किसी बड़े सितारें से भी ज्यादा हैं। तैमूर अक्सर अपनी हर छोटी-छोटी हरकत की वजह से सुर्खियों में छा जाते हैं।

इस बार वह अपने स्कूल की फीस को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक वेबसाइट की मानें तो तैमूर का नए स्कूल में एडमिशन हुआ है।

आपको इस स्कूल की फीस जानकर हैरानी होगी कि इतने बड़े स्टार के बेटे होने के बावजूद वह बेहद ही कम फीस वाले स्कूल में जाते हैं। यह फीस इतनी कम है कि कोई भी सामान्य परिवार का बच्चा यहां एडमिशन ले सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

तैमूर के नए स्कूल की फीस महज 5 हजार रुपये महीना है। इस स्कूल में बच्चों की तीन महीने के फीस एक बार में डिपॉजिट होती है और यह 15 हजार रुपये है। यह स्कूल 6 महीने में 22 हजार और सालाना 47 हजार रुपये चार्ज करता है।

ये भी पढ़ें - इस मामले में इन 9 अभिनेत्रियों से आगे हैं बॉलीवुड की बेगम जान

इस स्कूल में महज एक दिन पढ़ाई होती है और बाकी दिन बच्चे यहां आकर खेलते हैं। बेटे के प्रति करीना का यह प्यार देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई थी। आमतौर पर तैमूर की देखभाल उनकी नैनी करती हैं लेकिन इस बार मां को साथ देखकर हर कोई हैरान था।

ये भी पढ़ें - जानिये, बिपाशा बासु के चर्चित लव अफेयर्स के बारे में

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ