रोहित शर्मा का नं.7, पार कर चुके हैं यह स्पेशल आंकड़ा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 02 जून 2018, 4:11 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा हाल ही संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन में कुछ खास नहीं कर पाए। तीन बार की चैंपियन उनकी टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई। साथ ही वे बल्लेबाजी में भी वह चमक नहीं बिखेर पाए, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। रोहित ने 14 मैच में 23.83 के औसत से 286 रन बनाए। वे दो अर्धशतक ही लगा सके।

रोहित इस बार बल्लेबाजी की जरूरत के हिसाब से ओपनिंग के बजाय मिडिल ऑर्डर में खेले। हालांकि उन्होंने आईपीएल-11 के दौरान एक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की। रोहित टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे करने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए। रोहित के 302 छक्के हो गए हैं। रोहित ने 284 मैच में 31.94 के औसत व 132.68 के स्ट्राइक रेट के साथ 7316 रन बनाए हैं।

अब हम देखेंगे टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जमाने वाले 5 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

मैच : 335
रन : 11454
औसत : 40.61
स्ट्राइक रेट : 148.57
50/100 : 70/21
टॉप स्कोर : नाबाद 175 रन
छक्के : 846


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

किरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)

मैच : 422
रन : 8181
औसत : 29.85
स्ट्राइक रेट : 150.80
50/100 : 41/0
टॉप स्कोर : नाबाद 89 रन
छक्के : 528


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

मैच : 335
रन : 9119
औसत : 30.70
स्ट्राइक रेट : 137.81
50/100 : 47/7
टॉप स्कोर : नाबाद 158 रन
छक्के : 445


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

शेन वाटसन (ऑस्ट्रेलिया)

मैच : 273
रन : 7010
औसत : 29.82
स्ट्राइक रेट : 139.61
50/100 : 40/5
टॉप स्कोर : नाबाद 124 रन
छक्के : 371


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

ड्वेन स्मिथ (वेस्टइंडीज)

मैच : 318
रन : 7603
औसत : 26.77
स्ट्राइक रेट : 127.91
50/100 : 45/5
टॉप स्कोर : नाबाद 110 रन
छक्के : 367

नोट : ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर छठे स्थान पर हैं। उन्होंने 319 छक्के लगाए हैं।

ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...