चुनावी कार्य में लापरवाही पर बीएलओ निलम्बित

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 02 जून 2018, 08:35 AM (IST)

जयपुर। जयपुर जिले में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आगामी विधानसभा चुनावों के लिए द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं मतदान केन्द्रों की युक्तिक्रम के कार्य में नियोजित बीएलओ किशन शर्मा, स्टोर मुन्शी, कार्यालय अधिशाषी अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पानीपेच जयपुर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर एवं सहायक कलक्टर आमेर कुन्तल विश्नोई ने बताया कि बीएलओ को ड्यूटी ज्वाईन नहीं कर कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण निलम्बित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे