इस एक्ट्रेस ने की अनिल कपूर की जमकर तारीफ, बोलीं...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 31 मई 2018, 5:21 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री निहारिका रायजादा का कहना है कि फिल्म ‘टोटल धमाल’ के उनके सह-कलाकार अनिल कपूर एक सदाबहार नायक हैं।

निहारिका यहां ‘टोटल धमाल’ की सिनेमेटोग्राफर कीको नाकाहारा और विज्ञापन फिल्म निर्देशक रूप नाइक के साथ एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग करती नजर आईं।

अनिल की फिल्म ‘रेस 3’ रिलीज के लिए तैयार है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

अनिल कपूर की तारीफ करते हुए निहारिका ने कहा, ‘‘आपकी (अनिल) तरह कोई युवा और झकास नहीं है। आप बॉलीवुड के अकेले ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने सदाबहार स्टाइल और दर्जे को बरकरार रखा है। मैं गंभीरता से कह रही हूं कि कोई भी आपकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। आप एक सदाबहार नायक हैं।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

‘टोटल धमाल’ का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - B. Spl: पढ़ाई से बचने के लिए यह काम करती थी चुलबुली काजोल