LIVE उपचुनाव परिणाम : महाराष्ट्र- BJP ने 29572 वोटों से जीती पालघर लोस सीट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 31 मई 2018, 08:10 AM (IST)

नई दिल्ली। लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर 28 मई को हुई उपचुनाव के परिणाम आज घोषित किए जा रहे है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। लोकसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया और पालघर और नगालैंड की सीट है। वहीं विधानसभा की जिन 10 सीटों पर उपचुनाव के परिणाम आ रहे है।

LIVE अपडेट्स ::::::

- महाराष्ट्र: बीजेपी ने 29572 वोटों से जीती पालघर लोकसभा सीट
- पश्चिम बंगाल: महेशतला से TMC के दुलाल चंद्र दास जीते।

- हम उन सभी दलों का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे, जिन्होंने हमारा समर्थन किया। अखिलेश जी, मायावती जी, राहुल जी, सोनिया जी, सीपीएम, आप और अन्य का शुक्रिया। जिन्ना हारा, गन्ना जीता: कैराना लोकसभा सीट के रुझानों पर जयंत चौधरी, RLD
- नगालैंड उपचुनाव: NDPP 1,11,116 वोटों से आगे
- उत्तराखंड: थराली में जीत के बाद जश्न के लिए देहरादून बीजेपी मुख्यालय पहुंचे CM रावत
- हार से सबक लेने की जरूरत: केसी त्यागी
- उपचुनाव के नतीजे NDA के लिए सबक: केसी त्यागी
- यूपी: कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मृगांका ने मानी हार
- बिहार: जोकीहाट सीट पर RJD की जीत के जश्न के दौरान हंगामा
- पश्चिम बंगाल: TMC ने 62896 वोटों से जीती महेशतला विधानसभा सीट
- पंजाब सरकार के विकास नीतियों की जीत हुई: कैप्टन अमरिंदर सिंह
- कैराना उपचुनाव: 20वें राउंड के बाद RLD 49291 वोटों से आगे
- कैराना उपचुनाव: 20वें राउंड के बाद RLD को 401464, BJP को 352173 वोट
- पंजाब: कांग्रेस ने 38802 वोटों से जीती शाहकोट विधानसभा सीट
- उत्तराखंड: बीजेपी ने 1872 वोटों से जीती थराली विधानसभा सीट

- लखनऊ: सपा कार्यालय में जीत का जश्न
- उपचुनाव नतीजे: यूपी की नूरपुर विधानसभा सीट पर 6211 वोटों से एसपी की जीत
- गोमिया: JMM उम्मीदवार बबीता देवी ने ASJU को करीब 2000 मतों से हराया
- झारखंड: गोमिया और सिल्ली दोनों सीटों पर JMM की जीत

- यूपी: कैराना लोकसभा सीट पर जीत के करीब आरएलडी
- झारखंड: JMM प्रत्याशी ने 13510 वोटों से जीती सिल्ली विधानसभा सीट
- EVM से हमारी जीत हुई है, फिर भी बैलेट पेपर से वोटिंग की अपील: तेजस्वी
- लालू की विचारधारा को समझने में नीतीश और बीजेपी को कई जन्म लेने पड़ेंगे: तेजस्वी
- धनबल का इस्तेमाल करके भी सीट नहीं बचा सके नीतीश: तेजस्वी यादव
- अवसरवाद पर लालू यादव की जीत हुई है: तेजस्वी यादव
- जहर फैलाने वालों की हार हुई है: तेजस्वी यादव
- झारखंड: गोमिया सीट पर 14वें राउंड के बाद JMM 8023 वोट से आगे
- बिहार: कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
- उत्तराखंड: थराली सीट पर 12वें राउंड के बाद बीजेपी 815 वोटों से आगे
- बिहार: RJD ने 41,224 वोटों से जोकीहाट विधानसभा सीट जीती
- जोकीहाट उपचुनाव: 24वें राउंड के बाद RJD 81240, JDU 40016 वोट
- कैराना उपचुनाव: 18वें राउंड की गिनती पूरी, RLD 43631 वोटों से आगे
- झारखंड: 13वें राउंड के बाद गोमिया सीट पर JMM 8952 वोट से आगे
- झारखंड उपचुनाव: सिल्ली और गोमिया दोनों सीटों पर JMM प्रत्याशी आगे
- यूपी: समाजवादी पार्टी ने 6211 वोटों से जीती नूरपुर विधानसभा सीट
- नूरपुर से BJP उम्मीदवार बोले-हार स्वीकार पर दुख नहीं, जनता की शिकायत दूर करेंगे
- नूरपुर उपचुनाव: 25वें राउंड की मतगणना पूरी, सपा 6271 वोटों से आगे
- जोकीहाट उपचुनाव: 22वें राउंड के बाद RJD 76002, JDU को 37912 वोट
- पंजाब: शाहकोट सीट पर 12वें राउंड के बाद कांग्रेस 61311 वोट
- उपचुनाव नतीजों पर बोले राजनाथ, बड़ी छलांग के लिए पीछे हटना होता है
- केरल: CPI (M) ने 20956 वोटों से जीती चेंगन्नुर सीट
- उत्तराखंड: 11 राउंड की गिनती के बाद BJP 793 वोटों से आगे
- कैराना उपचुनाव: 16वें राउंड की मतगणना खत्म, RLD 39022 वोटों से आगे
- पश्चिम बंगाल: 17वें राउंड के बाद महेशतला सीट से TMC उम्मीदवार 55581 वोटों से आगे
- महाराष्ट्र: 16वें राउंड के बाद पालघर सीट पर बीजेपी 179344, कांग्रेस 33550, शिवसेना 156757 वोट
- जोकीहाट उपचुनाव: 20वें राउंड के बाद RJD 36476 वोटों के साथ आगे
- पालघर: 12वें राउंड की गिनती के बाद BJP को 134884, शिवसेना को 115142 वोट
- सिल्ली: 10वें दौर की मतगणना के बाद जेएमएम की सीमा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू के सुदेश महतो
- गोमिया: 11वें राउंड में JMM प्रत्याशी बबीता देवी ने BJP प्रत्याशी माधव लाल सिंह को पछाड़ा
- नूरपुर उपचुनाव: 19वें राउंड की मतगणना पूरी, सपा उम्मीदवार 8316 वोटों से आगे
- झारखंड: गोमिया में 10 राउंड की गिनती पूरी, JMM 1782 वोटों से आगे
- कर्नाटक: आरआर नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
- नूरपुर उपचुनाव: 17वें राउंड में सपा को 3450 वोटों की बढ़त
- कैराना उपचुनाव: 10 राउंड की गिनती पूरी, RLD उम्मीदवार 30,990 वोटों से आगे
- महाराष्ट्र उपचुनाव: शिवसेना से EVM पर उठाए सवाल
- झारखंड: गोमिया में 9वें राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी 1051 वोट से आगे
- पंजाब: शाहकोट सीट पर छठे राउंड की गिनती पूरी, कांग्रेस को बढ़त
- झारखंड: गोमिया सीट पर बीजेपी 6549 वोटों से आगे
- नूरपुर उपचुनाव: 16वां राउंड खत्म, सपा उम्मीदवार 4470 वोटों से आगे
- कैराना उपचुनाव: 8वें राउंड की गिनती पूरी, RLD उम्मीदवार 20 हजार वोट से आगे
- झारखंड: सिल्ली सीट पर 6ठें राउंड की गिनती पूरी, JMM 1175 वोट से आगे
- महाराष्ट्र: पालघर लोकसभा सीट पर 8 राउंड की गिनती पूरी, BJP आगे
- जोकीहाट: 13वें राउंड की गिनती पूरी, RJD को 39777, JDU को 25722 वोट मिले
- उत्तराखंड: थराली में 5वें राउंड की गिनती खत्म, कांग्रेस 198 वोटों से आगे
- नूरपुर उपचुनाव: 15वें राउंड में सपा उम्मीदवार 4541वोटों से आगे
- कर्नाटक: आरआर नगर सीट पर 8वें राउंड की गिनती पूरी, कांग्रेस 42278 वोटों से आगे
- महाराष्ट्र: सातवें राउंड में पालघर से बीजेपी को बढ़त
- नगालैंड लोकसभा उपचुनाव: NDPP को 24695 वोटों से बढ़त
- कर्नाटक: 8वें राउंड की गिनती खत्म, कांग्रेस 70224, बीजेपी को 27964 वोट मिले
- पश्चिम बंगाल: महेशतला सीट से TMC उम्मीदवार 23687 वोटों से आगे
- नूरपुर उपचुनाव: 13वें राउंड में सपा 5308 वोटों से आगे
- नूरपुर उपचुनाव: सपा उम्मीदवार 4524 वोटों से आगे
- बिहार: जोकीहाट विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार 11392 वोटों से आगे
- कैराना उपचुनाव: RLD उम्मीदवार 34 हजार वोटों से आगे
- कर्नाटक: आरआर नगर में कांग्रेस 36292 वोटों से आगे
- पंजाब: शाहकोट सीट पर छठे राउंड की गिनती पूरा, कांग्रेस को 12000 वोटों की बढ़त
- झारखंड: चौथे राउंड की गिनती पूरी, JMM को 5422, AJSU को 4944 वोट मिले
- नूरपुर उपचुनाव: 12वें राउंड में सपा उम्मीदवार 4512 वोट से आगे
- मेघालय: चौथे राउंड में अंपाती से कांग्रेस प्रत्याशी को 2356 वोटों की बढ़त
- बिहार: 9वें राउंड में जोकीहाट विधानसभा सीट से RJD 14481 वोटों से आगे
- झारखंड: 5वें राउंड में गोमिया से बीजेपी प्रत्याशी 2611 वोट से आगे
- नूरपुर उपचुनाव: 11वें राउंड में सपा उम्मीदवार 4916 वोट से आगे
- उत्तराखंड: थराली सीट से तीसरे राउंड में भी बीजेपी प्रत्याशी 1197 वोट से आगे
- मेघालय: तीसरे राउंड में अंपाती से कांग्रेस प्रत्याशी 1353 वोटों से आगे- यूपी:10वें राउंड में नूरपुर सीट से सपा 5133 वोटों से आगे
- महाराष्ट्र: पालघर लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार आगे
- बिहार: 8वें राउंड में जोकीहाट विधानसभा सीट से RJD 3025 वोटों से आगे
- पश्चिम बंगाल: महेशतला सीट से TMC को बढ़त
- झारखंड: तीसरे राउंड में सिल्ली विधानसभा सीट से JMM 3484 वोटों से आगे
- यूपी: 9वें राउंड में नूरपुर सीट से सपा उम्मीदवार 7480 वोटों से आगे
- बिहार: छठे राउंड में जोकीहाट विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार आगे
- झारखंड: गोमिया से JMM प्रत्याशी 985 मतों से आगे
- यूपी: कैराना में तीसरे राउंड में RLD उम्मीदवार 9762 वोट से आगे
- कैराना: तीसरे राउंड में तबस्सुम हसन 9762 वोटों से आगे
- कर्नाटक: आरआर नगर से चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 18000 वोटों से आगे
- पालघर से बीजेपी प्रत्याशी 6000 वोटों से आगे
- उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी 339 वोटों से आगे
- यूपी: 7वें राउंड में नूरपुर सीट से सपा उम्मीदवार 8741 वोटों से आगे
- पश्चिम बंगाल: महेशतला सीट से TMC आगे, समर्थकों में जश्न का माहौल
- यूपी: छठें राउंड में नूरपुर सीट से सपा उम्मीदवार 9242 वोटों से आगे
- पश्चिम बंगाल की महेशतला सीट पर 70 फीसद मतदान।- झारखंड: सिल्ली विधानसभा उपचुनाव में AJSU प्रत्याशी सुदेश महतो को पोस्टल बैलेट में बढ़त।
- यूपी उपचुनाव: कैराना से RLD उम्मीदवार तबस्सुम को बढ़त।
- पंजाब: शाहकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार करीब 2000 वोट से आगे।
- यूपी उपचुनाव: नूरपुर से सपा उम्मीदवार 1264 वोटों से आगे।
- बिहार: दूसरे राउंड में जोकीहाट विधानसभा सीट पर JDU 1700 वोट से आगे।
- यूपी: कैराना लोकसभा सीट पर RLD उम्मीदवार तबस्सुम आगे।
- बिहार: जोकीहाट विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार शाहनवाज आलम आगे।
- जोकीहाट विधानसभा चुनाव: पहले राउंड में RJD को बढ़त।
- महाराष्ट्र उपचुनाव: पलूस कडेगांव से कांग्रेस उम्मीदवार की निर्विरोध जीत।
- उपचुनाव रुझान: महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर फिलहाल शिवसेना आगे।
- उपचुनाव रुझान: झारखंड की सिल्ली सीट पर बीजेपी आगे।
- उपचुनाव रुझान: यूपी की नूरपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल एसपी आगे।
- उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस के विश्वजीत पतंगराव कदम महाराष्ट्र की पलुस कादेगांव सीट से निर्विरोध चुने गए।
- उपचुनाव रुझान: 10 में से 3 विधानसभा सीटों पर फिलहाल कांग्रेस आगे।
- उपचुनाव रुझान: पंजाब की शाहकोट सीट पर कांग्रेस आगे।
- उपचुनाव रुझान: कैराना लोकसभा सीट पर RLD आगे।
- महाराष्ट्र: पालघर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, एक काउंटिंग सेंटर की तस्वीर।
- उपचुनाव रुझान: पश्चिम बंगाल की महेशताला सीट पर फिलहाल टीएमसी आगे।
- उपचुनाव रुझान: नूरपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल बीजेपी आगे।
- कैराना लोकसभा सीट से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह उम्मीदवार है। मृगांका सिंह का दावा है कि कैराना की जनता ने विकास के नाम पर अपना वोट दिया है और जीत उन्हीं की होगी।
- महाराष्ट्र की भंडारा गोंदिया सीट से बीजेपी उम्मीदवार हेमंत पटले ने कहा है कि मुझे अपनी जीत पर सौ टका विश्वास है। जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया है।
- देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मतगणना शुरू हुई।
- पंजाब: शाहकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना कुछ ही देर में शुरू होगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इनमें सबसे ज्यादा चर्चा कैराना लोकसभा सीट की हो रही है। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट पर बीजेपी का मुकाबला संयुक्त विपक्ष उम्मीदवार से है। राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को सपा, कांग्रेस और बसपा का समर्थन हासिल है जबकि बीजेपी ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। यह सीट हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में हुकुम सिंह ने यहां करीब 3 लाख वोटों के अंतर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को हराया था। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद बुधवार को 73 बूथों पर फिर से वोटिंग कराई गई।

यह भी पढ़े : अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे