नोकिया ने लॉन्च किए तीन बजट स्मार्टफोन, जाने फीचर और कीमत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 मई 2018, 5:22 PM (IST)

नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल ने अपने स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ब्रांड के तीन नए स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आयोजित एक इवेंट में इन फोन्स को पेश किया है। कंपनी ने इवेंट में नोकिया 5.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 2.1 से पर्दा उठाया है।

बता दें कि इन फोन को पिछले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किए गए थे। अब इनके अपग्रेडेड वर्जन को उतारा गया है। कंपनी के ये तीन फोन मिड-रेंज सेगमेंट उपलब्ध कराए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

नोकिया 2.1 स्मार्टफोन...
नोकिया 1 की तरह नोकिया 2.1 अब एंड्रॉयड गो फोन है। इसका डिस्प्ले 5.5 इंच का है जो पहले की तुलना में 20 फीसदी बड़ा है। कैमरा पहले वाले फोन जैसा है। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी का स्टोरेज है। नोकिया 2.1 में 4000 एमएएच की बैटरी है, जो शानदार कही जा सकती है।

यह फोन जुलाई से दुनिया भर में उपलब्ध हो जाएगा। नोकिया 2.1 की भारत में कीमत 6,999 रुपए है। हालांकि, इसकी ग्लोबल कीमत 115 डॉलर (7,800 रुपए) है।

ये भी पढ़ें - इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगे

नोकिया 3.1 स्मार्टफोन...
यह नोकिया ब्रांड का सबसे सबसे सफल स्मार्टफोन रहा है। इसका डिस्प्ले बढ़ाकर 5.2 इंच किया गया है। अब इसके 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट भी उपलब्ध हो गए हैं। इसमें बैक कैमरा 13एमपी है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है, जो सेल्फी के लिए अच्छा कहा जा सकता है।

इस फोन के भी जून में भारतीय बाजार में उपलब्ध होने की संभावना है। भारत में इस फोन की कीमत 9,498 (2 जीबी रैम) होगी।

ये भी पढ़ें - वाट्सएप, फेसबुक की लत से ये हैं नुकसान

नोकिया 5.1 स्मार्टफोन...
नोकिया ब्रांड का यह सबसे प्रीमियम फोन है। फुल मेटल बॉडी के साथ इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसका डिस्प्ले 5.5 इंच का है. बैक कैमरा 16 मेगापिक्सल का जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

यह फोन भारत में जुलाई से मिलने लगेगा। नोकिया 5.1 (2 जीबी/16 जीबी) की भारत के लिए कीमत 12,499 रुपए तय की गई है। वहीं, इसकी ग्लोबल कीमत 189 यूरो (लगभग 14,800 रुपए) है।

ये भी पढ़ें - आपका मनपसंद घर ढूंढने में मदद करेंगे ये 5 एप्स