बेंगलूरु। कर्नाटक में कांग्रेसी विधायक सिद्दू न्यामगौड़ की सडक़ हादसे में मौत हो गई है। वह गोवा से बागलकोट आ रहे थे और तुलासिगेरी में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
कुछ दिन पहले तक राजनीतिक गलियारे में कर्नाटक बेहद चर्चा में रहा था।
15 मई को आए परिणाम में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बीजेपी ने अल्पमत में सरकार बना ली, बाद में वह बहुमत साबित करने में नाकाम रही। इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने साझा सरकार बना लिया। हालांकि इस दौरान कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायकों को बचाए रखने के लिए कई दिनों तक होटल में ठहराए रखा।
तेज गति में थी कार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जामखंडी से विधायक सिद्दू भीमाप्पा न्यामगौड़ा की सडक़ हादसे में मौत हो गई। कार जिस तरह से दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसे देखकर लगता है कि वह स्पीड में रही होगी।
2,795 मतों से दी भाजपा उम्मीदवार को मात
कांग्रेस की ओर से हालिया हुए चुनावों में न्यामगौड़ा ने इस साल जामखंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी जीत हासिल की थी, और उन्होंने इस बार बीजेपी के उम्मीदवार श्रीकांत सुबराव कुलकर्णी को कड़े मुकाबले में 2,795 मतों के अंतर से हराया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे