सीएम खट्‌टर ने जींद को दी तीन विकास परियोजनाओं की सौगात

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 27 मई 2018, 8:04 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद जिला के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में तीन बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्दघाटन किया,जिनमें छत्रपति शिवाजी छात्रावास, भारत बोद्ध गैलरी तथा सुविधा केन्द्र शामिल रहे। इन विकास परियोजनाओं को पूर्ण करवाने के लिए लगभग 14 करोड रूपये की राशि खर्च की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय इस्पात मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में मजदूरों के बच्चों के लिए चल रहे अंत्योदय स्कूल जाकर बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने मुख्यमंत्री को फूल भेंटकर विद्यालय में आने पर स्वागत किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़े- खूब आगे बढ़े। इसके बाद उन्होंने भारत बोद्ध गैलरी का दौरा किया। इस गैलरी में भारत के महान वैज्ञानिकों, समाज सेवियों, नेताओं व अन्य विद्वानों के फोटो उनके जीवन विवरण के साथ लगाये गये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गैलरी भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी देती है। लोगों को अपने अतीत को जानने के लिए इस गैलरी का दौरा करना चाहिए। विश्वविद्यालय के उप कुलपति आर बी सोलंकी ने बताया कि छात्रों के लिए जो छात्रावास भवन तैयार किया गया है। इसमें 200 विद्यार्थी ठहर सकते है। कई कमरों का निर्माण करवाया गया है तथा डोर मैट्री भी यहां बनाई गई है। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे