LIVE IPL FINAL : चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता तीसरी बार आईपीएल का खिताब

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 27 मई 2018, 6:55 PM (IST)

मुंबई।चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल सीजन 11 की विजेता बन गई है और उसने हैदराबाद को खिताबी जंग में 8 विकेट से हरा दिया। अपने सातवें फाइनल में चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। आईपीएल हिस्ट्री में चेन्नई मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने तीसरी बार ये खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015 और 2017 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया था और ये तीनों ही खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले हैं। रोहित के बाद अब धोनी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल चैंपियन बना दिया है।इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2010 और 2011 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करने वाली चेन्नई को धोनी ने उसी पुराने अंदाज में संवारते हुए सीजन 11 का चैंपियन बनाकर खिताब की हैट्रिक पूरी कर ली।

LIVE:::::
- चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता तीसरी बार आईपीएल का खिताब
- चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता आईपीएल का 2018 का खिताब
- वॉटसन के तूफानी शतक से खिताब के करीब चेन्नई सुपर किंग्स।
- वॉटसन के तूफान से चेन्नई की वापसी, 16 ओवर में स्कोर 154/2
- सुरेश रैना आउट हो गए हैं। उन्होंने 32 रन की पारी खेली। अब चेन्नई को जीत के लिए 38 गेंद पर 45 रन चाहिए।
- आखिरी के 7 ओवर में 45 रन चाहिए अब चेन्नई को जीत के लिए। आज का मैच पूरी तरह वाट्सन के नाम रहा। अब तक उन्होंने 86 रन बना लिए हैं।
- वाट्सन पूरी तरह हावी हैं हैदराबाद के गेंदबाजों पर, उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाए हैं और अब चेन्नई को 43 पर 53 चाहिए
- 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 80 रन बना लिए हैं। अब आकिरी 10 ओवर में जीत के लिए 99 रन और चाहिए।
- फाफ डू प्‍लेसी आउट, चेन्नई सुपर किंग्स को लगा पहला झटका। संदीप शर्मा ने लिया विकेट। फाफ ने बनाए 11 गेंद पर 10 रन।
- चेन्नई की धीमी शुरुआत, 5 ओवर में एक विकेट खोकर बनाए 20 रन।- चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका, फाफ डू प्‍लेसी आउट।
- भुवनेश्वर कुमार ने की बॉलिंग की शरुआत। भुवनेश्वर ने पहला ओवर डाला मेडिन।
- IPL फाइनल: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नै सुपर किंग्स को दिया 179 रनों का लक्ष्य।
- जीतने के लिए चेन्नई को बनाने होंगे 179 रन।
- हैदराबाद को पांचवां झटका, दीपक हुड्डा आउट।
- 16वें ओवर की पहली बॉल पर ब्रावो ने पठान से खाया चौका। पांचवीं गेंद पर शाकिब ने शॉट मारा लेकिन सीधा रैना के हाथ में गिरा। शाकिब 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
- 13वें ओवर में कर्ण शर्मा को मिली गेंदबाजी। कर्ण की पहली गेंद पर विलियमसन ने आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहा लेकिन स्टंप आउट हो गए। विलियमसन 47 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर आए यूसुफ पठान।
- चेन्नई को मिला बड़ा विकेट, केन विलियमसन हुए स्टंप आउट; स्कोर 130 रन के पार।
- हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, जडेजा ने शिखर धवन को किया क्लीन बोल्ड।
- एक विकेट गिरने के बाद धवन और विलियमसन की आक्रामक बैटिंग, स्कोर 50 रन के पार।
- IPL 11: 7वें ओवर में हैदराबाद के 50 रन पूरे।
- छठे ओवर में शार्दुल ठाकुर की तीसरी गेंद पर धवन ने मारा शानदार छक्का। पावर प्ले खत्म होने के बाद हैदराबाद ने एक विकेट खोरकर बनाए हैं 42 रन।
- दूसरे ओवर में लुंगी नगिडी की पांचवीं गेंद पर गोस्वामी ने थर्ड मैन की ओर खेला। दूसरा रन लेते हुए कर्ण शर्मा के थ्रो पर श्रीवत्स गोस्वामी (5) रना आउट हो गए।
- चेन्नई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। अनुभवी हरभजन सिंह के स्थान पर लेग स्पिनर कर्ण शर्मा को अंतिम एकादश में जगह मिली है।
- वहीं हैदराबाद में चोटिल रिद्धिमान साहा के स्थान पर श्रीवत्स गोस्वामी को और खलीली अहमद के स्थान पर संदीप शर्मा मौका मिला है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अपना तीसरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीतने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ 179 रन चाहिए।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हैदराबाद ने इसका फायदा अच्छे से उठाया और 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

हैदराबाद के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने हालांकि चेन्नई के लिए यह लक्ष्य मुश्किल साबित हो सकता है।

हैदराबाद के लिए अंत में कार्लोस ब्रैथवेट ने 10 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 21 रन बनाए। वहीं युसूफ पठान का बल्ला इस मैच में चल पड़ा और वह 25 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दोनों ने आखिरी के तीन ओवरों में 34 रन जोड़ अपनी टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया। ब्रैथवेट पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए।

हैदराबाद को दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला झटक लगा। श्रीवत्स गोस्वामी (5) गलतफहमी के चलते 13 के कुल स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद शिखर धवन (26) और केन विलियमसन (47) की जोड़ी ने टीम को संभाला और स्कोर बोर्ड को अच्छे से चलाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की।

धोनी ने गेंद रवींद्र जडेजा को थमाई जिन्होंने 64 के कुल स्कोर पर धवन को बोल्ड कर दिया। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे विलियमसन का विकेट 101 के कुल स्कोर पर गिरा। उनकी कोशिश कर्ण शर्मा की लेग स्पिन पर आगे बढ़कर शॉट मारने की जिसमें वो चूक गए और धोनी ने उन्हें स्टम्प किया।

शाकिब अच्छी लय में थे। वह 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बना चुके थे, लेकिन अपनी पारी की 15वीं गेंद पर वह सुरेश रैना के हाथों लपके गए। दीपक हुड्डा (3)17वें ओवर की आखिरी गेंद पर 144 के कुल स्कोर पर लपके गए। यहां से ब्रैथवेट और पठान ने मोर्चा संभाला।

चेन्नई के लिए लुंगी नगिदी, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कर्ण शर्मा, ड्वायन ब्रावो ने एक-एक विकेट लिए।

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी