अर्जुन की सफलता को लेकर ऐसा बोले एक्टर ऋतिक रोशन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 27 मई 2018, 6:49 PM (IST)

नई दिल्ली। अभिनेता ऋतिक रोशन ने विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी (8,000 मीटर से अधिक) कंचनजंघा को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी को बधाई देते हुए कहा है कि वह आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करेंगे।

माउंटेन ड्यू के ब्रांड एंबेसडर ऋतिक ने अर्जुन की सफलता के बारे में कहा, ‘‘अर्जुन की कहानी असाधारण है। उनका साधारण चीजों से आगे निकलने का बेजोड़ उत्साह और उनकी इच्छा ने उन्हें इस असाधारण सफलता को हासिल करने में मदद की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि वह आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करेंगे और मैं माउंटेन ड्यू के ‘रिस्क टेकर्स ऑफ इंडिया’ अभियान के लिए स्क्रीन पर उनकी भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - सोहा के बेबी शॉवर की आई तस्वीरें, तैमूर की क्यूटनेस के हो जाएंगे कायल

ये भी पढ़ें - अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी