धक धक गर्ल ने ब्रेकअप के बाद संजय दत्त को लेकर कहीं ये बात...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 मई 2018, 2:59 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने हाल ही में फिल्म 'बकेट लिस्ट' के साथ मराठी फिल्मों में डेब्यू किया। उनकी फिल्म इसी हफ्ते रिलीज हुई है।
हाल ही में माधुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनके लिए बड़ी कामयाबी है कि लोग उन्हें आज भी देखना पसंद करते हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म 'साजन' ने उनकी स्टीरियोटाइप इमेज को भी बदल दिया था। इस फिल्म में लोगों ने उन्हें एक अलग किरदार में देखा। लोगों को भी लगा वह कुछ अलग भी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

माधुरी ने इस फिल्म से जुड़ी बातों को शेयर करते हुए कहा कि जब इसके लिए संजय दत्त को साइन किया गया तब लोगों ने कहा कि संजय तो एक्शन हीरो है।
उसे रोमांटिक फिल्म में क्यों ले लिया? उससे नहीं होगा, लेकिन जब फिल्म आई तब लोगों ने उन्हें अलग रूप में देखा। फिल्म के डायलॉग और गाने हिट हुए।

ये भी पढ़ें - संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप

आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। बता दें कि माधुरी जल्द हीफिल्म 'कलंक' और 'टोटल धमाल' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके इलावा वह कलर्स के नएशो 'डांस दीवाने' में जज की भूमिका निभाएंगी।

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को