सप्ताह में एक दिन करें ये कार्य, चमक सकती है आपकी किस्मत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 मई 2018, 1:25 PM (IST)

इंसान की कुंडली में शुक्र ग्रह को भोग का कारक माना गया है। अमूमन देखा गया है कि जिस इंसान की कुंडली में शुक्र अपना ज्यादा प्रभाव दिखा रहा है उस जातक के लिए संसार में सब कुछ मौजूद रहता है, परन्तु इतना सब होते हुए भी वह हमेशा परन्तु इतना सब होते हुए भी वह हमेशा किसी ना किसी वजह से दुखी रहता है।

ज्योतिष के मुताबिक, अक्सर इंसान की कुंडली में शुक्र से संबंधित दोष होते हैं। जिसके कारण उसे सभी जरूरी सुख-सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। व्यक्ति अपनी ओर से कड़ी मेहनत करता है, लेकिन बावजूद उसके वह सफल नहीं हो पाता है।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। ये ग्रह अशुभ हो तो वैवाहिक सुख में भी कमी आती है। इसलिए इस ग्रह दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय हैं जिसे करने से व्यक्ति विशेष को लाभ मिलता है। हम आपको शुक्र दोष दूर करने के बारे में बताने जा रहे है। जिससे आपकी किस्मत बदल जाएगी।

ये भी पढ़ें -
अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आइए जानते है शुक्र दोष दूर करने के उपाय...
शुक्रवार को किसी विवाहित स्त्री को सुहाग से जुड़ी चीजों का दान करें। सुहाग का सामान जैसे चूडिय़ां, कुमकुम, लाल साड़ी। इन चीजों के दान से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं और धन संबंधी कामों की बाधाएं दूर हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : राशिनुसार : महादेव का ऐसा अभिषेक देगा व्यापार और नौकरी में चमत्कार


शिवलिंग पर चांदी के लोटे से दूध और जल अर्पित करें...
शुक्र ग्रह के लिए शिवलिंग पर चांदी के लोटे से दूध और जल अर्पित करें। साथ ही, ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए। मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़े : दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में, अपनाए ये 7 टोटके


किसी गरीब व्यक्ति को या किसी मंदिर में दूध का दान करें। इस उपाय से शुक्र ग्रह के दोष दूर हो सकते हैं।

यह भी पढ़े : किसी को भी वश में करने के वशीकरण उपाय


कुंडली में शुक्र अशुभ स्थिति में हो तो हर शुक्रवार शुक्र मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए। शुक्र मंत्र: द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
शुक्रवार को शुक्र ग्रह की चीजों का दान भी किया जा सकता है। चांदी, चावल, मिश्री, सफेद वस्त्र, दही, सफेद चंदन आदि। इन चीजों के दान से शुक्र के दोष कम हो सकते हैं।

यह भी पढ़े : चीनी वाली रोटी के तीन उपाय, बदल जाएगी आपकी तकदीर