एयर इंडिया की फ्लाइट में ओवर बुकिंग, दो यात्रियों को सडक़ मार्ग से पहुंचाया राजकोट

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 मई 2018, 11:52 AM (IST)

नई दिल्ली। एयर इंडिया की एक फ्लाइट से दिल्ली से राजकोट जा रहे दो यात्रियों को एयरलाइंस की ओर से फ्लाइट में बैठने से मना कर दिया गया। यात्रियों को इसका कारण प्लेन की सीटें फुल होना बताया गया। दोनों यात्रियों के पास यात्रा के टिकट थे। टिकट होने के बावजूद फ्लाइट में बैठने से मना करने पर इन यात्रियों ने हंगामा कर दिया। बाद में इन्हें दूसरी फ्लाइट से उन्हें राजकोट तक पहुंचाया गया।

एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि आईजीआई एयरपोर्ट के टी-3 से राजकोट जाने वाली फ्लाइट शुक्रवार शाम करीब 5 बजे यहां से टेक ऑफ करनी थी, लेकिन इसकी ओवर बुकिंग हो गई।

दो यात्री देरी से आए तो उन्हें फ्लाइट में बैठने से मना कर दिया गया। बाद में इन यात्रियों को दिल्ली से अहमदाबाद वाली फ्लाइट में ले जाकर अहदाबाद से सडक़ मार्ग से राजकोट तक पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे