संवेदनशील होकर पेंशन प्रकरणों का निस्तारण करें-कलेक्टर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 25 मई 2018, 7:06 PM (IST)

बारां। जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि राजकीय कर्मचारियों की पेंशन के प्रकरणों को संवेदनशीलता से लेते हुए उनका निस्तारण किया जाना चाहिए जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी को निर्बाध रूप से उसकी पेंशन प्राप्त हो सके।

डॉ. सिंह शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में पेंशन निस्तारण समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी के रिटायरमेन्ट के 6 माह पूर्व पेंशन संबंधी कार्य पूर्ण कर पेंशन स्वीकृत हो जानी चाहिए जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी को असुविधा न हो।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

साथ ही उन्होंने कहा कि कई विभागों में छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण पेंशन कई सालों तक लंबित रहती है जिससे सेवानिवृत्त कार्मिक को काफी पीड़ा होती है अतः पेंशन संबंधी प्रकरणों को मानवीय दृष्टिकोण से संवेदनशीलता से निस्तारित किया जाना चाहिए।

बैठक में कोषाधिकारी धीरज कुमार सोनी ने विभिन्न विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी देते हुए कर्मचारियों के लिए प्रोविजनल पेंशन चालू करने की बात कही।

ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी