बेबो ने अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर तैमूर के साथ की मस्ती...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 25 मई 2018, 6:15 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों गर्लस गैंग के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन जब भी उनको टाइम मिलता है वह अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आती हैं। हाल ही में करीना को महबूब स्टूडियो में बेटे तैमूर और पति सैफ के साथ देखा गया। दरअसल, करीना अपने एक शूट के लिए सोनम कपूर की बहन और फिल्म की को-प्रोड्यूसर रिया कपूर के साथ पहुंची थीं।

वहीं नन्हें तैमूर भी मम्मी करीना से मिलने महबूब स्टूडियो में पहुंच गए। मां को देखते ही तैमूर उनकी गोद में आने को मचल उठे। वहीं करीना भी अपने सारे काम भूल लाडले के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं। तस्वीरों में करीना ग्रीन और थोड़ा योलिश कलर की लॉन्ग ड्रेस और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - सुष्मिता सेन: सिर पर यूनिर्वस का ताज और 10 लोगों के साथ अफेयर्स का...दाग