बीएमडब्ल्यू ने मिनी अपडेट वर्जन किया लॉन्च, जाने क्या है कीमत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 25 मई 2018, 5:22 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत में लग्जरी कारों के दीवानों के लिए ये एक खुश खबरी है। भारत में अपनी मिनी हैच (मिनी कनवर्टिबल) का अपडेटेड वर्जन जर्मन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बेपर्दा किया है।

नई मिनी हैच और नई मिनी कन्वर्टेबल भारत में छोटी प्रीमियम कार सेगमेंट को और ज्यादा मजबूत करेगा। कंपनी ने इसकी कीमत 29.7 लाख रुपए और 37.10 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) के बीच रखी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डीजल पावर्ड मिनी 3-डोर कूपर डी की कीमत 29.7 लाख रुपए रखी गई है।
पेट्रोल वर्जन मॉडल की कीमत 33.2 लाख रुपए रखी गई है।
वहीं डीजल पावर्ड मिनी 5-डोर कूपर डी की कीमत 35 लाख रुपए रखी गई है।
मिनी कन्वर्टेबल कूपर एस की कीमत 37.10 लाख रुपए रखी गई है।
ये सभी मॉडल्स जून महीने से भारत में मौजूद मिनी डीलरशिप पर उपलब्ध हो जाएंगे।
कंप्लीट्ली बिल्ट-अप (सीबीयू) यूनिट के जरिए भारत में बेचा जाएगा।

वोल्वो की इस कार से होगा मुकाबला...

नई मिनी कंट्रीमैन का सीधा मुकाबला वोल्वो वी 40 क्रॉस कंट्री से होगा। कंपनी ने इसकी कीमत 32.83 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी है।

ये भी पढ़ें - DUCATI की यह दोनों मोटरसाइकिलें उड़ा देंगी आपके होश ...