जोधपुर। वकीलों की हड़ताल के कारण सिने अभिनेता सलमान खान द्वारा झूठा प्रार्थना पत्र पेश करने के मामले में सुनवाई नहीं हो पाई। सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में सुनवाई टल गई। अब इन प्रार्थना पत्रों पर 18 जुलाई को सुनवाई होगी। सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में तीन प्रार्थना पत्र लंबित चल रहे हैं। तीनों ही प्रार्थना पत्रों पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते सुनवाई नहीं हो पाई। अब तीनो ही प्रार्थना पत्रों पर 18 जुलाई को सुनवाई मुकर्रर की गई है। उल्लेखनीय है, कि राज्य सरकार की ओर से सलमान के खिलाफ झूठे शपथ पत्र देने तथा सलमान की ओर से तत्कालीन वन अधिकारी ललित बोड़ा के विरुद्ध झूठे शपथ पत्र पेश करने के लिए प्रार्थना पत्र पेश किए गए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे