शेयर बाजार में गिरावट गौतम अडानी, अंबानी को 1 लाख करोड़ का नुकसान

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 24 मई 2018, 11:35 PM (IST)

नई दिल्ली। शेयर बाजार में गिरावट के रुख के कारण तकरीबन पांच महीने में भारत के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी समेत भारत के शीर्ष पांच अरबपतियों को 15 अरब डॉलर (1.02 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हो चुका है।

भारत के अरबपतियों के लिए 2018 का साल अब तक नागवार गुजरा है। देश के 20 अरबपतियों को अब तक 17.85 अरब डॉलर (1.22 लाख करोड़ रुपये) की चपत लगी है। इस अवधि में सबसे ज्यादा नुकसान अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी को हुआ। उनकी संपत्ति में 3.68 अरब डॉलर (25,154 करोड़ रुपये) की कमी आई है। वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी तो उस वक्त अडानी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वालों में थे। अडानी ग्रुप की चार कंपनियों के शेयर में 7 से 45 फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई है। ‘ब्लूमबर्ग’ द्वारा जारी अरबपतियों की ताजा सूची से यह बात सामने आई है। गौतम अडानी को इस सूची में 242वां स्थान दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे