इस गांव में लड़कियों को नहीं मिल रहे दूल्हे, जानिए क्या है वजह

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 24 मई 2018, 2:23 PM (IST)

नई दिल्ली। देश में लडक़ों के मुकाबले लड़कियों के अनुपात में लगातार कमी होती जा रही है। ऐसे में लिंगानुपात की समस्याएं भी देखी जा रही है।

लगातार लड़कियों के कम होते अनुपात को देखते हुए हाल ही में देहरादून में अनोखा मामला सामने आया था कि वहां एक गांव में रजो नाम की एक महिला को एक ही परिवार के पांच भाइयों से शादी करनी पड़ी। ऐसा उसे एक परंपरा के तहत करना पड़ा। हालांकि आज हम आपको ब्राजील के एक अनोखे गांव में बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हम बात कर रहे हैं ब्राजील के नोइवा में स्थित एक कस्बे की। यहां की लड़कियों को आज भी शादी लायक लडक़े की तलाश है। यहां ऐसी हजारों लड़कियां हैं जिन्हें आज भी अपने सपनों के राजकुमार का इंतजार है।

ये भी पढ़ें - ये है सबसे डरावनी जेल, जहां थर-थर कांपते थे कैदी!

लड़कियां ज्यादा पर लडक़े नहीं...
ब्राजील के कोरडयरो गांव में लड़कियों की नहीं बल्कि लडक़ो की संख्या कम है। इसी वजह से इस गांव में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की ज्यादा चलती है। खेती और पशुपालन से संबंधित काम भी यहां लड़कियां ही करती हैं।

ये भी पढ़ें - इस "जिम देवी" की एक झलक पाने को तरसते है लोग

इस गांव में महिलाओं की संख्या 600 है। हालांकि शादी के लिए यहां की खूबसूरत महिलाएं कस्बे को छोडक़र नहीं जाना चाहती।

ये भी पढ़ें - अनोखी जानकारी, जो शायद ही जानते होंगे आप

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वहां की लड़कियां चाहती हैं कि शादी के बाद लडक़ा उनके कस्बे में आकर उन्हीं के नियम-कायदों का पालन कर रहे। इस गांव में शादीशुदा पुरुषों की संख्या भी काफी कम है।

ये भी पढ़ें - गजब! कभी नहीं पिघलती इस गुफा की बर्फ