IPL में आंद्रे रसैल हैं इस मामले में पहली पोजिशन पर, देखें....

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 23 मई 2018, 4:16 PM (IST)

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसैल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं। वे कभी बल्ले तो कभी गेंद से अहम योगदान देते हैं। मध्यक्रम में उतरने वाले रसैल तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रसैल कुछ ही गेंदों में मैच का नक्शा पलट देते हैं। इसी खासियत की बदौलत रसैल आईपीएल में सर्वाधिक 178.29 स्ट्राइक रेट (838 रन/470 गेंद) के साथ पहले नंबर पर हैं।

वे 48 मैच में 838 रन बना चुके हैं। उनका औसत 26.18 है। रसैल चार अर्धशतक लगा चुके हैं और उनका टॉप स्कोर नाबाद 88 रन है। रसैल के बल्ले से अब तक 62 चौके और 63 छक्के निकले हैं। आईपीएल में वर्ष 2012 से खेल रहे रसैल इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सदस्य थे।

अब हम देखेंगे आईपीएल में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रखने वाले 5 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सुनील नरेन

टीम : कोलकाता नाइट राइडर्स
मैच : 96
रन : 598
औसत : 17.58
स्ट्राइक रेट : 167.50
50/100 : 3/0
टॉप स्कोर : 75 रन


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

क्रिस मौरिस

टीम : चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स
मैच : 52
रन : 485
औसत : 37.30
स्ट्राइक रेट : 166.66
50/100 : 2/0
टॉप स्कोर : नाबाद 82 रन


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

ऋषभ पंत

टीम : दिल्ली डेयरडेविल्स
मैच : 38
रन : 1248
औसत : 35.65
स्ट्राइक रेट : 162.71
50/100 : 8/1
टॉप स्कोर : नाबाद 128 रन


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

ग्लेन मेक्सवैल

टीम : दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस
मैच : 69
रन : 1397
औसत : 22.90
स्ट्राइक रेट : 161.13
50/100 : 6/0
टॉप स्कोर : 95 रन


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

सरफराज खान

टीम : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
मैच : 25
रन : 228
औसत : 20.72
स्ट्राइक रेट : 159.44
टॉप स्कोर : नाबाद 45 रन

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी