रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप पहुंची प्रियंका, ट्विटर पर लोगों ने की खिंचाई

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 22 मई 2018, 2:47 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की ब्रांड एम्बेसडर प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में गईं, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा, मैं रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। दुनिया को इनकी केयर करने की जरूरत है। हमें इनकी केयर करने की जरूरत है।


लेकिन प्रियंका का यह अंदाज कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने प्रियंका के रोहिंग्याओं के शिविर में जाने पर तंज कसते हुए उन्हें खूब ट्रोल किया।


चैरिटी की शुरुआत घर से करो

एक ट्रोलर ने लिखा, चैरिटी की शुरुआत घर से होती है। तो प्रियंका आप रोहिंग्या शरणार्थियों के कितने बच्चों को गोद ले रही हैं? वहीं दूसरे ट्रोलर ने लिखा, प्रियंका ने उनमें से एक रोहिंग्या शरणार्थी से शादी करने का फैसला कर लिया है।

बस एक यही तरीका है जिससे वह उनकी मदद कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे