लॉस एंजेलिस। आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री इस्ला फिशर का कहना है कि वह जैसी भूमिकाएं निभाना चाहती हैं, वैसी उन्हें नहीं मिल रही हैं और अब वह अपने पति साचा बेरोन कोहेन और परिवार की वजह से सोच-समझकर चुनिंदा फिल्मों का ही चयन कर रही हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, फिल्म ‘ग्रेट गैट्सबाई’ की अभिनेत्री ऐसे प्रोजेक्ट स्वीकार करना चाहती हैं, जिससे उनका पारिवारिक जीवन प्रभावित नहीं हो। वह तीन बच्चों ओलिव (10), सात वर्षीय एल्युला और तीन वर्षीय मोंटगोमेरी की मां हैं, हालांकि अभिनेत्री ने जोर देते हुए कहा कि अभिनय के प्रति जुनून उनके अंदर अभी भी बरकरार है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फिशर ने ग्रैजिया पत्रिका को बताया, ‘‘मैं हमेशा से काम करना चाहती हूं, लेकिन मुझे ऐसे किरदारों के प्रस्ताव नहीं मिल रहे हैं, जिन्हें करने के लिए मैं बेसब्र हूं।
ये भी पढ़ें - अश्वेत महिलाएं पाती हैं कम मेहनताना: वियोला डेविस
मैं सच में ऐसा कुछ नहीं करना चाहती, जो परिवार के लिए
उचित नहीं हो और जो मेरे बच्चों के स्कूल शेड्यूल और पति के काम के आड़े
आए।’’
ये भी पढ़ें - इस अभिनेत्री के जूते की कीमत जान उड जाएंगे आपके होश!
अभिनेत्री ने कहा कि वह हास्य भूमिका निभाना चाहती हैं।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - प्यार का ऐलान कर उदास है क्रिस्टन, जानिए क्यों!