‘पशु प्रेमी’ इशिता ने मांस नहीं खाने का किया फैसला

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 मई 2018, 6:18 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री इशिता दत्ता का कहना है कि पशु प्रेमी होने की वजह से उन्होंने मांस नहीं खाने का फैसला किया है। इशिता ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों से मैं शाकाहारी बनना चाहती थी। एक बार मैं ऐसे ही पीटा संबंधित वीडियो देख रही थी, तब से कुत्तों के लिए मेरा प्यार और चिंता बढ़ी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और मैंने कुछ ऐसी वीडियो देखी, जो परेशान करने वाली थीं। मैंने उसे अंत तक नहीं देखा और अगर मैं थोड़ा भी कुछ नहीं कर सकती, तो पशु प्रेम का दावा नहीं कर सकती।’’

क्या उनके लिए मांस खाने की आदत छोडऩा मुश्किल रहा है?

उन्होंने कहा, ‘‘यह उतना मुश्किल नहीं है जितना लोग उम्मीद करेंगे और ना ही यह उतना आसान होगा। शायद बड़ी तस्वीर को देखते हुए, चीजें आसान लगती हैं।’’

इशिता के काम की बात करें तो वह जल्द ही अभिनेत्री डिंपल कपाडिया के भतीजे करण कपाडिया के साथ फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - कैसे शुरू किया था मशहूर सिंगर सोनू ने अपना सफर

ये भी पढ़ें - इस बात पर चर्चा से हिचकते हैं महिला-पुरुष दोनों : राधिका

ये भी पढ़ें - See Pics:इस फेमस स्टार के जुड़वा बच्चें हैं ये दोनों, क्या आपने पहचाना