जनमत की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 मई 2018, 3:26 PM (IST)

धर्मशाला। देहरा में आज देहरा जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले ज्वालामुखी, देहरा व जसवां परागपुर के कांग्रेसियों ने कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनमत की हत्या के विरोध में और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देहरा के अध्यक्ष नरदेव कंवर की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में नरदेव कंवर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर बरसते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा सौ-सौ करोड़ रुपये का लालच देकर विधायकों को खरीदने की बात कर रही है, क्या मोदीजी बताएंगे कि इतना पैसा कहाँ से आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पैसे के दम पर लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है, जो कि कांग्रेस को कतई मंजूर नहीं है। अत: इसी लिए पूरे देश में आज जिला स्तर पर कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


इस दौरान उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र ठाकुर, महासचिव अमित शर्मा, कुशल शर्मा, ज्वालामुखी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्दर शर्मा ,प्रदेश एससी डिपार्टमैंट के उपाध्यक्ष मदन लाल डोगरा,जीवन कुमार, सलामदीन, विजय चौधरी, ब्रिजेश पठानिया, इंन्दिरा देवी, देवा रानी, किरण गुलेरी, संतोष पटियाल, तारा चंद, अमन हैप्पी, अशोक गौतम, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रदीप कुमार इत्यादि पदाधिकारी सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों