अर्जुन रामपाल की शादी पर मंडराया खतरा...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 मई 2018, 2:22 PM (IST)

बॉलीवुड इंड्रस्टी में रिश्ते बनना और टूटना आम बात सी हो गई है। अब खबर आ रही है एक्टर अर्जुन रामपाल की शादी पर एक बार फिर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है।

खबरों के मुताबिक अर्जुन ने घर छोड़ दिया है और वह अपनी पत्नी मेहर जेसिया और बेटियों-माहिका और माहिरा से अलग रह रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक ऋतिक रौशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान से बढ़ती नजदीकियों की वजह से अर्जुन की शादी में तनाव बढ़ गया है। अर्जुन और मेहर ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की पूरी कोशिश की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दोनों अपनी बेटियों के साथ कई ट्रिप पर भी गए, अच्छा वक्त भी बिताया। मगर शायद स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। बताया जाता है कि पिछले साल एक पार्टी में मेहर जेसिया और सुजैन खान के बीच जमकर झगड़ा हुआ था।

बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे पर चीखने-चिल्लाने लगीं। दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक बहस हुई। फैशन डिजायनर सुरीली गोयल दोनों के बीच आईं और मामला सुलझाने की कोशिश की मगर मेहर पार्टी छोड़कर चली गईं।

ये भी पढ़ें - B. Spl: तो ये है किशोर कुमार के गीत ‘पांच रूपइया बारह...’ का राज

तभी से यह कयास तेज हो गए थे कि सुजैन से बढ़ती अर्जुन की करीबियों की वजह से मेहर टेंशन में थीं।
माना जा रहा है कि ऋतिक और सुजैन के तलाक की वजह भी यही अफेयर था। बता दें कि अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने 1998 में शादी की थी।

ये भी पढ़ें - B. Spl: तो ये है किशोर कुमार के गीत ‘पांच रूपइया बारह...’ का राज

बता दें कि अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने 1998 में शादी की थी। मेहर 1986 मिस इंडिया में चुनी गई थीं। उन्होंने पति अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म 'आई सी यू' प्रोड्यूस किया था। अर्जुन कपूर जल्द जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - B. Special: राजकपूर की अवाज बन गए थे सुरों के उस्ताद मुकेश

ये भी पढ़ें - B.Spl: एक दो नहीं इन सात अभिनेत्रियों के साथ था अक्षय कुमार का अफेयर