इस मंदिर में पूजा करने से डरते हैं लोग, जानिए क्या है वजह

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 मई 2018, 1:48 PM (IST)

नई दिल्ली। दुनिया में आपने कई तरह के मंदिरों के बारे में सुना होगा और उनको देखा भी होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपने कभी नहीं सुना होगा। भारत में एक शिव मंदिर ऐसा भी है जिसमे रखे शिवलिंग की पूजा करने दूध दही और जल के अभिषेक करने से डरते है लोग। ऐसा क्यों इसके पीछे एक कथा है।

ये भी पढ़ें -
अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कहाँ है यह शिवलिंग...
उत्तराखण्ड में पिथौरागढ़ के कस्बे से लगभग 6 किलोमीटर दूर है जो कि ग्राम सभा बल्तिर में स्थित है। पहाड़ी रास्तों और खूबसूरत वादियों के बीच यह शिवलिंग बना हुआ है। इस शिवलिंग के साथ एक लोककथा जुडी है जिसके कारण ही इस शिवलिंग की पूजा अर्चना नही हो पा रही।

ये भी पढ़ें - इन 10 "स्टेच्यू" को देख आप भी कह उठेंगे, वाह!

बारहवीं शताब्दी में बने इस मंदिर को एक ही हाथ से बने होने के कारण ही हथिया देवाल के नाम से जाना जाता है। इस देवालय के विषय में किंवदंती है कि इस ग्राम में एक मूर्तिकार रहता था, जो पत्थरों को काट-काट कर मूर्तियां बनाया करता था।

एक बार किसी दुर्घटना में उसका एक हाथ खराब हो गया। अब वह मूर्तिकार एक हाथ के सहारे ही मूर्तियां बनाना चाहता था, परन्तु गांव के कुछ लोगों ने उसे यह उलाहना देना शुरू कर दिया कि अब एक हाथ के सहारे वह क्या कर सकेगा! लगभग सारे गांव से एक जैसी उलाहना सुन-सुनकर मूर्तिकार खिन्न हो गया। इसी बात से दुखी होकर एक रात वो दक्षिण दिशा में शिवलिंग का निर्माण करने निकल गया। रात भर वो मूर्तिकार एक बड़ी चट्टान पर छैनी हथोडा चलाकर एक शिवलिंग का निर्माण किया।

सुबह गांव वालो ने उस शिवलिंग के दर्शन किए। वे सब अचरज में थे की रात ही रात में किसने यह शिवलिंग बना दिया। गांव से शिल्पकार भी गायब था। बहुत दिनों तक उस मूर्तिकार का कोई पता ना चला।

एक बार किसी महान पंडित ने जब शिवलिंग को अच्छे से देखा तो पाया की यह शिवलिंग गलत बना हुआ है। इसमे अरघा उत्तर दिशा में न होकर दक्षिण दिशा में है। इसी कारण बनाने वाले ने बड़ी भारी भूल की है और तभी से वो गायब है। लोगो की तब से यह मानसिकता हो गई की विपरीत अरघा वाला यह शिवलिंग पूजन योग्य नही है और पूजा करने वाले के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

ये भी पढ़ें - इस महिला का पीछा कर रहे हैं सांप,पढें पूरी कहानी

मंदिर के पास है पवित्र सरोवर...
इसी मंदिर के पास एक सरोवर है जिसे लोग पवित्र मानते है और मुंडन व अन्य धार्मिक कार्यो में इसपर आकर पूजा करते है।

ये भी पढ़ें - इन तस्वीरों को देखकर आप कह उठेंगे OMG!