कर्नाटक : भाजपा हाईकमान ने सभी 104 विधायकों को पार्टी दफ्तर बुलाया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 18 मई 2018, 1:37 PM (IST)

बेंगलुरु। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर फैसला सुनाने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने का है कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है और कल विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे।

वहीं शुक्रवार शाम सवा पांच बजे भाजपा हाईकमान ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को कर्नाटक पार्टी मुख्यालय में आने के लिए कहा है। साथ ही सभी 104 विधायकों को जीत के प्रमाण पत्र के साथ शाम सात बजे पार्टी दफ्तर बुलाया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस और जेडीएस ने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला के बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिए न्यौता देने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इस पर शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 48 घंटे के भीतर येदियुरप्पा को सदन बहुमत साबित करने को कहा है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि येदियुरप्पा बहुमत साबित होने तक कोई भी नीतिगत फैसला नहीं ले सकते हैं।

येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र ने एक चैनल से कहा कि विश्वास मत जीतने को लेकर हमें 100 फीसदी विश्वास है, हमारे लिए कोई समस्या नहीं है। कर्नाटक में मौजूद बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी बहुमत साबित करने के प्रति आश्वस्ति जताई है।

कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी ने अपने विधायकों को आज रात तक बेंगलुरु पहुंचने के लिए कहा है। शनिवार को विधानसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बारे में उन्हें ब्रीफ करेंगे।

जेडीएस ने येदियुरप्पा पर निधाना साधते हुए कहा कि कल शाम 4 बजे येदियुरप्पा की सरकार की सरकार गिरेगी और कुछ ही घंटे में जेडीएस नेता कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी ने अपने विधायकों को आज रात तक बेंगलुरु पहुंचने के लिए कहा है। शनिवार को विधानसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बारे में उन्हें ब्रीफ करेंगे।

जेडीएस ने येदियुरप्पा पर निधाना साधते हुए कहा कि कल शाम 4 बजे येदियुरप्पा की सरकार की सरकार गिरेगी और कुछ ही घंटे में जेडीएस नेता कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें - यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...

भाजपा को कर्नाटक में विश्वास मत जीतने का भरोसा : प्रकाश जावड़ेकर
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को होने वाले विश्वास मत परीक्षण में जीत हासिल करने का पूर्ण विश्वास है। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, "भाजपा को कर्नाटक में विश्वास मत जीतने का पूरा भरोसा है। हम सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे।" जावड़ेकर की यह टिप्पणी सर्वोच्च न्यायालय के कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को 4 बजे विश्वास मत साबित करने के आदेश के बाद आई है।

भाजपा विधायक दल के नेता बी.एस.येदियुरप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्य विधानसभा के 12 मई को 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। भाजपा का यह आंकड़ा सरकार बनाने के लिए 112 से आठ कम है। कांग्रेस व जनता दल (सेक्युलर) ने चुनाव के बाद गठबंधन बनाया है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 78 व जेडीएस को 37 सीटें मिली हैं।

यह भी पढ़े : ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग