ट्रंप ने प्रवासियों को बताया जानवर, विरोध में आए लोगों ने कहा, ट्रंप झूठे हैं...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 17 मई 2018, 5:00 PM (IST)

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति अकसर अपनी बयानबाजी के लिए विवादों में रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने प्रवासियों को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसकी चारों तरफ आलोचना हो रहा है। दरअसल, डॉनल्ड ट्रंप ने सीमा पर दीवार बनाने और कानून प्रवर्तन के बारे में चर्चा के बीच कुछ प्रवासियों की तुलना जानवरों से कर डाली।


ट्रंप ने कैलिफॉर्निया से वाइट हाउस आए रिपब्लिकन सांसदों को कहा, हमारे देश में लोग आ रहे हैं या आने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों को देश से बाहर ले जा रहे हैं। आप यकीन नहीं करेंगे कि ये लोग कितने बुरे हैं, ये आदमी नहीं बल्कि जानवर हैं।


कैलिफॉर्निया के गवर्नर ने कहा, ट्रंप प्रवासियों के बारे में कुछ नहीं जानते
ट्रंप के इस बयान पर कोलोराडो से कांग्रेस के सदस्य जेरेड पोलिस ने कहा, प्रवासी इंसान हैं ना कि जानवर, अपराधी, ड्रग डीलर और बलात्कारी। वे इंसान हैं।

कैलिफॉर्निया के गवर्नर जैरी ब्राउन ने कहा, ट्रंप प्रवासियों के बारे में, अपराध के बारे में और कैलिफॉर्निया के कानूनों के बारे में झूठ बोल रहे हैं। ट्रंप को प्रवासियों के बारे में शायद जानकारी कम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे