UP में अगले 24 घंटों में तापमान में और इजाफा, आंधी के आसार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 17 मई 2018, 10:43 AM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने के साथ ही फिर आंधी आने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। पश्चिमी उप्र और पूर्वाचल में एक बार फिर आंधी आने के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, झांसी का 26.3 डिग्री और आगरा का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे