राजस्थान के शिक्षा विभाग ने अपने आप में बनाया है यह रिकॉर्ड : देवनानी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 मई 2018, 8:09 PM (IST)

जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया है कि राज्य के शिक्षा विभाग में वर्ष 2018-19 के तहत अब तक सहायक कर्मचारियों से लेकर प्रिंसिपल स्तर तक 14 हजार से अधिक की पदोन्नतियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रिसिंपल से डीईओ के पदों पर भी पदोन्नति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग में लंबित सभी पदोन्नतियां को शीघ्र पूरा किया जाए। अकेले शिक्षा विभाग में अब तक एक माह में वृहद् स्तर पर पदोन्नतियां अपने आप में एक रिकॉर्ड है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



ये भी पढ़ें - ठाकुरजी की बदली दिनचर्या, ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू