भ्रमित करने वाले बयान देकर अपनी बौखलाहट मिटा रहे हैं भाजपा के नेता : पायलट

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 मई 2018, 5:27 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश के भाजपा नेताओं द्वारा कर्नाटक की जीत को लेकर अति उत्साह जताने को भाजपा नेताओं द्वारा खुद को मुगालते में रहने वाला बताया है।
पायलट ने कहा कि कर्नाटक के चुनावों में भी कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही है, लेकिन भाजपा को जनता ने सत्ता की बागडोर संभालने के लिए स्पष्ट जनादेश नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्रियों ने जो अनर्गल बयानबाजी की है कि प्रदेश में कांग्रेस नाकाम है, वह उनकी बौखलाहट का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस स्वरूप में विपक्ष की भूमिका निभाई है उसका ही परिणाम है कि आज भाजपा गत चार साल में 22 स्थानों पर हुए उप चुनावों में 20 पर बुरी तरह हारी है और कांग्रेस में जनता ने विश्वास व्यक्त कर कांग्रेस की विपक्ष की सकारात्मक भूमिका को सराहा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में किसानों को आत्महत्या करनी पड़ती हो और जहां मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म आम बात हो तथा जिस प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार को संस्थागत कर जनता का शोषण किया गया है, उस प्रदेश के भाजपा के नेताओं को घमंड भरी भाषा का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए।


ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस पर जातिवाद का अनर्गल आरोप लगाते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा के राज में जातियों को साधने का काम किया जाता है और सियासत के लिए धर्म और संप्रदाय के आधार पर लोगों को बांटा जाता है।


ये भी पढ़ें - यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमजोर तबकों पर हो रहे अत्याचार भाजपा सरकार की संवदेनहीनता के सूचक हैं। पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी थोथी घोषणाएं और बड़े बोलों से जनता पर कोई असर नहीं होगा, क्योंकि कुशासन से त्रस्त प्रदेश की जनता भाजपा की विदाई के दिन गिन रही है।

ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!




ये भी पढ़ें - जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी