बौंली थाना पुलिस ने बरामद की अपहृत महिला व दो लड़कियां

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 मई 2018, 4:20 PM (IST)

सवाई माधोपुर। उपखंड मुख्यालय बौंली थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई कर तीन अपहरणों के मामलों को खोलने में सफलता पाई है।

जानकारी के अनुसार इलाके में पिछले दिनों अपहरण के मामले दर्ज हुए थे। इस पर बौंली थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने कोलाड़ा, रतनपुरा और लालसोट से एक महिला व दो लड़कियों को तलाश लिया। एसएचओ चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि बरामद हुई दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। पुलिस इन मामलों के आरोपियों को तलाश कर रह है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे