राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम ‘आओ सुनिश्चित करें’ का हुआ शुभारंभ

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 मई 2018, 2:56 PM (IST)

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 8 मार्च 2018 को राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम शुभारंभ किया गया था। वहीं अब राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत टाटा ट्रस्ट द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर धौलपुर, अलवर, करौली, दौसा और टोंक जिले में ‘आओ सुनिश्चित करें कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसका शुभारंभ आज राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने जयपुर शहर के इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान के सभागार में द्वीप प्रज्जवलन कर किया।

इसके बाद कार्यक्रम के शुभरांभ समारोह में ‘आओ सुनिश्चित करें के ब्रोशर,लरनिंग एडं सामग्री और प्राधनमंभी मात्रतृव वंदन योजना के पोस्टर का भी विमोचन महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने किया।इस के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अनिता भदेल ने राष्ट्रीय मिशन कार्यक्रम की उपयोगिता और महत्तव पर चर्चा की। साथ ही इन सभी प्रयासों के लिए टाटा ट्रस्ट की सराहना की।

वहीं इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त,पंचायती राज विभाग,स्वास्थय विभाग और सामाजित एवं विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधी ने भी शिरकत की।कार्यक्रम में समस्त जिलों के लगभग 300 आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं,आशा सहयोगिनी व अधिकारियों ने भी हिस्सा लिय़ा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपकों बता दें कि टाटा ट्रस्ट व महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से ’आओ सुनिश्चित करें’ कार्यक्रम की ओर से राष्ट्रीय पोषण मिशन की गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को इन पाँच जिलों की 8500 आगंनबाड़ी केन्द्रों पर सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही टाटा ट्रस्ट की ओर से पहले चरण में इन पाँच जिलों के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र पर समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

साथ ही इन आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी के रूप में भी विकसित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त पांचों जिलों की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनियों का समय-समय पर क्षमतावर्धन होगा। साथ ही जन जागृति लाने हेतु वृहद आंदोलन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों को स्वस्थय और पोषण से संम्बधित सभी सेवाओं का लाभी भी दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी