व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए लडा गया कर्नाटक चुनाव

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 15 मई 2018, 10:49 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत में चुनाव अब व्हाट्एप और फेसबुक के जरिए लडा जा रहा है। कर्नाटक चुनाव में व्हाट्एप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया का जम कर उपयोग किया गया। उम्मीदवारों ने 20 हजार से अधिक व्हाट्एप ग्रुपों के जरिए अपने संदेश भेजे। इनमें उम्मीदवारों ने एक दूसरे के खिलाफ जम कर इसका इस्तेमाल किया गया।

अभी तक इन एप्स का इस्तेमाल लाखों लोग कॉल करने, चैट करने और जानकारियों को साझा करने के लिए किया जाता था। सोशल एक्टिविस्ट और चुनावी विशेषज्ञों का मानना है कि अब इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल झूठी खबरें और धार्मिक उन्माद को फैलाने के लिए हो रहा है। इस महीने कर्नाटक में हाई प्रोफाइल चुनाव करवाया गया। इस चुनाव को लोकसभा चुनावों की पहली किश्त के तौर पर लड़ा गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

देश की दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने दावा किया था कि वे 20,000 से अधिक व्हाटसएप ग्रुप के जरिए 15 लाख समर्थकों तक सेकेंड भर में अपने संदेश पहुंच सकते हैं। लेकिन इनमें से कई संदेश झूठे और उन्माद भड़काने वाले, अपने राजनीतिक विरोधी के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाले थे। इनसे देश में रह रहे हिन्दू राष्ट्रवादियों और मुस्लिम अल्पसंख्यकों के बीच तनाव बढ़ाने का भी प्रयास लगातार किया गया। येे सारी बातें अमेरिका के अखबार वाशिंगटन पोस्‍ट ने अपनी ताजा रिपोर्ट में लिखी हैं।
कथित तौर पर भारत के पहले व्हाट्सएप चुनाव में ऐसा भी वक्त आया, जब व्हाट्स एप का स्वामित्व रखने वाली कंपनी फेसबुक पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के आरोप लग रहे हैं। फेसबुक पर आरोप है कि वह रशियन एजेंट पर नियंत्रण करने में नाकाम रहा। जिसके कारण गलत खबरें और नफरत फैलाने वाले बयान पूरी दुनिया में फैलाए गए। म्यांमार और श्रीलंका जैसे अल्पविकसित देशों में फेसबुक के कारण दंगे भड़के, हत्याएं और धार्मिक हिंसा भी हुई। अमेरिका में रशियन नागरिकों के द्वारा संचालित अकाउंट के जरिए 8 अरब लोगों तक झूठी सूचनाएं और नफरत फैलाने वाले संदेश फैलाए गए।

ये भी पढ़ें - धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें

सोशल एक्टिविस्ट मानते हैं कि व्हाटस एप को पूरी दुनिया में करीब 9500 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्स एप के संदेश पूरी तरह से कोडेड होते हैं, इन्हें कंपनी के अधिकारी भी खोलकर नहीं पढ़ सकते हैं। ये लोकतंत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। अब इस माध्यम का इस्तेमाल अपने विरोधियों को गाली देने के लिए हो रहा है, क्योंकि व्हाट्स एप चलाने वाले ज्यादातर लोग इंटरनेट के लिए नए हैं और तकनीकी रूप से सक्षम नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - फलों से मिठाईयां बनाने के गुर सीख रहीं महिलाए्ं