देश में सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों को छेड़छाड़ का डर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 15 मई 2018, 8:07 PM (IST)

नई दिल्ली। देश में लड़कियों को सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ का डर बना हुआ है। लड़कियां पब्लिक प्लेस पर अपनी सुरक्षा को लेकर चितिंत होती है। हर तीन में से एक लड़की दुष्कर्म और छेड़छाड़ को लेकर डरती है। यह जानकारी एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ सेव द चिल्ड्रन ने सर्वे में सामने आया है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सर्वे की रिपोर्ट जारी की। उन्होंने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को ध्यान में रखकर शहरी क्षेत्र के विकास की योजनाएं बनाईं जानी चाहिए। लेकिन इनका क्रियान्वयन नियमों के मुताबिक नहीं होता, यह महत्वपूर्ण है कि इन योजनाओं में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी होनी चाहिए।घर से निकलने पर लग जाती है रोक


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सर्वे में खुलासा हुआ है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की दो-तिहाई से अधिक लड़कियां ऐसी हैं। जो सार्वजनिक स्थलों पर छेड़छाड़ का शिकार होने के बाद अपनी मां को सच्चाई बताती हैं। वहीं, 5 में से 2 लड़कियों ने बताया कि उनके साथ सार्वजनिक स्थलों पर हुई छेड़छाड़ के बारे में उनके माता-पिता को पता चलने के बाद वे उनके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा देते हैं।सर्वे में देश के 6 राज्यों के 30 शहरों, 12 जिलों और 84 गांवों को शामिल किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंश्चिम बंगाल, असम और मध्यप्रदेश हैं। 4000 से ज्यादा लड़के-लड़कियों और 800 माता-पिता से जानकारी जुटाई गई है।

ये भी पढ़ें - सही समय पर दिखाने से एडी की बढ़ी हड्डी की सर्जरी से बच सकते है